विद्याश्रम स्कूल का 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में जश्न का माहौल
विद्याश्रम स्कूल का 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में जश्न का माहौल
विद्याश्रम स्कूल का 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में जश्न का माहौल
सीकर
स्थानीय पोलो ग्राउंड स्थित विद्याश्रम स्कूल में मंगलवार को राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा दृश्य बन गया। संस्थान की निदेशक मंजू लाटा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 84 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 22 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मयंक जांगिड़ (96.67%), कनक जांगिड़ (94.83%), गार्गी सोलंकी (94.67%), आयुषी ओला (93.60%), रितिक सोनी (93.50%), प्रियांशी खेतान (93.33%), यश्वी जालान (91.83%), गौरव सैनी (90.67%) और वंशिका शर्मा (90.00%) शामिल रहे। इसके अलावा कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों का परिणाम भी सराहनीय रहा, जहां अधिकांश छात्रों ने ए ग्रेड प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं जिला समन्वयक राकेश कुमार लाटा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में संस्थान की सीईओ अनुराधा शर्मा और प्राचार्य पायल शुक्ला ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एचओडी बिंसी थॉमस, समन्वयक चंदा शर्मा, यामिनी जैन, दीपांकर शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय में गर्व और उल्लास का माहौल बना रहा।
Comments are closed.