प्रिंस काॅलेज की कविता एवं प्रियंका हुई राज्यपाल से सम्मानित
प्रिंस काॅलेज की कविता एवं प्रियंका हुई राज्यपाल से सम्मानित
प्रिंस काॅलेज की कविता एवं प्रियंका हुई राज्यपाल से सम्मानित
सीकर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव प्रत्युषा 2026 में सीकर स्थित प्रिंस कॉलेज की कविता बाजिया एवं प्रियंका मीणा का राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मान किया गया है। गौरतलब है कि प्रिंस की कविता ने एम.एस.सी फिजिक्स में 86.17 प्रतिशत एवं प्रियंका ने एम.ए. भूगोल में 80.30 प्रतिशत अंक के साथ शेखावाटी यूनिवर्सिटी को टाॅप कर यह सम्मान हासिल किया है। छात्राओं की इस सफलता पर प्रिंस कॉलेज में उत्साह का माहौल रहा। प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जय सिंह एवं प्रिंसिपल डॉ. मनीष यादव सहित प्रबंधन सदस्यों व व्याख्याताओं ने छात्राओं व अभिभावकों को बधाइयां दी।
Comments are closed.