सीकर में शेखावाटी फाउंडेशन की बैठक, पर्यावरण, शिक्षा व विकास पर बनी रणनीति

सीकर में शेखावाटी फाउंडेशन की बैठक, पर्यावरण, शिक्षा व विकास पर बनी रणनीति

सीकर में शेखावाटी फाउंडेशन की बैठक, पर्यावरण, शिक्षा व विकास पर बनी रणनीति

सीकर

शेखावाटी फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक, शैक्षिक और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पूर्व एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी मौसम में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने तथा जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य आमजन में पानी बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार लाटा ने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के संदर्भ में जानकारी साझा की। औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और “पंच गौरव” की समृद्धि के लिए विकास कार्यों पर भी मंथन किया गया। विद्यालयों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रवासी लोगों को प्रेरित करने पर सहमति बनी। बैठक में “वृक्षारोपण” और “पानी दाना” अभियान को बड़े स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। युवाओं, किसानों और पूर्व सैनिकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल शुरू करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा कॉलेजों में वर्कशॉप आयोजित कर विद्यार्थियों को कौशल विकास और जागरूकता से जोड़ने की योजना बनाई गई। फाउंडेशन की गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए वेबसाइट निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में मदन लाल भामू, सैयद शबीर, मोहम्मद शकील, डॉ. संजय खिचड़, सचिव कमल डोलिया, अमन कामदार, कृष्ण गोपाल पांडे, राजेंद्र सैनी और व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अरुण भूकर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। फाउंडेशन ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने और भविष्य में भी जनहितकारी कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया।

Comments are closed.