श्री कल्याण गुरु नानक गुरुद्वारा साहिब में वैशाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
श्री कल्याण गुरु नानक गुरुद्वारा साहिब में वैशाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
श्री कल्याण गुरु नानक गुरुद्वारा साहिब में वैशाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
सीकर
श्री कल्याण गुरु नानक गुरुद्वारा साहिब में वैशाखी पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। सर्वप्रथम श्री निशान साहिब की चोला बदलने की सेवा की गई, जिसके बाद सुखमणी साहिब जी का पाठ, कथा एवं कीर्तन आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी सरदार बलविंदर सिंह जी ने कीर्तन-कथा के माध्यम से संगत को गुरबाणी का संदेश सुनाया और सभी को सत्य, सेवा और समर्पण का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर वैशाखी पर्व के ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि सन 1699 में 13 अप्रैल को आनंदपुर साहिब (पंजाब) में गुरु गोबिंद सिंह जी ने पाँच प्यारों को अमृतपान करवाकर खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने सिखों को साहस, त्याग और धर्म रक्षा का संदेश देते हुए प्रेरणादायक वचन दिए।
वैशाखी का पर्व जहां धार्मिक आस्था का प्रतीक है, वहीं यह कृषि उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन से पंजाब में गेहूं एवं चना जैसी रबी फसलों की कटाई प्रारंभ होती है, और लोग भांगड़ा-गिद्धा कर खुशियां मनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। साथ ही गुरु घर के सेवक स्वर्गीय श्री सोमनाथ त्रेहन जी की स्मृति में उनकी लिखी जीवनी की स्मारिका पुस्तक का वितरण भी किया गया। गुरुद्वारा साहिब की सेवाओं में उनके योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पंजाबी समाज के साथ-साथ देव विद्यालय, यूरो किड्स एवं प्रिंस स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरीश कालरा, दीपक अरोड़ा, सुरेंद्र त्रेहन, मुकेश मेहता, विनोद थनेजा, संजय पंजाबी, मोहित, पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, पुरुषोत्तम शर्मा, महावीर पुरोहित, जगदीश शुक्ला, नारायण सिंह सबलपुरा, सुरेश अग्रवाल, अनिल शर्मा, सुनील कौशिक, कन्हैया लाल सेजवानी, राकेश मंचल, वनिता कालरा, संगीता त्रेहन, रेणु त्रेहन, दीपिका शर्मा, अभिषेक सैनी, सिमरन कौर, राहुल मेहता, दिव्यांशी मेहता, दीपा, प्रदीप, नीरज गाबा, परविंदर कौर, ज्योति तनवानी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Comments are closed.