ग्रामीण महिला महाविद्यालय की छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना
ग्रामीण महिला महाविद्यालय की छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना
ग्रामीण महिला महाविद्यालय की छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना
सीकर
सीकर जिले के शिवसिंहपुरा स्थित ग्रामीण महिला महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं का एक दल पाँच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए कुल्लू-मनाली और कसौली रवाना हुआ। यह महाविद्यालय ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान समिति द्वारा संचालित है। संस्थान के परम पूरनमल सुणडा (चाचा), अध्यक्ष झाबरमल, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाग जाखड़ तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। संस्थान अध्यक्ष झाबरमल ने बताया कि यह भ्रमण केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य छात्राओं को भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी से समृद्ध करना है। इस दौरान छात्राएँ कुल्लू-मनाली और कसौली के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व का अध्ययन करेंगी, जिससे उनमें प्रकृति प्रेम और सकारात्मक सोच का विकास होगा। भ्रमण के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिए श्रीमती निरूपमा गुप्ता (विभागाध्यक्ष, प्राणीशास्त्र), डॉ. ममता गढ़वाल (विभागाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र), विजय सिंह ढाका और रोहित शिव आशीष शर्मा (सहायक आचार्य) दल के साथ मौजूद रहेंगे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाग जाखड़ ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
Comments are closed.