सीकर में शिक्षा के साथ रोजगार की दिशा में नई पहल

सेवार्थ फाउंडेशन का सराहनीय कदम: बालकों के लिए शुरू होंगे रोजगारमुखी कोर्स

सीकर में शिक्षा के साथ रोजगार की दिशा में नई पहल

सेवार्थ फाउंडेशन का सराहनीय कदम: बालकों के लिए शुरू होंगे रोजगारमुखी कोर्स

सीकर

शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में सेवार्थ फाउंडेशन ने एक अनूठी पहल की है। बजाज रोड स्थित पन्नालाल चितलंगिया राजकीय विद्यालय में संस्था द्वारा न केवल विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य के लिए रोजगारमुखी कोर्स शुरू करने की भी घोषणा की गई।

संस्था के संरक्षक आनंद सिहोटिया ने बताया कि फाउंडेशन जल्द ही बालकों के लिए निशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगा। इन कोर्सों में बिजली, प्लंबर और फूड से जुड़े कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल सरकारी नौकरी पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है, इसलिए बच्चों को कौशल आधारित शिक्षा देना बेहद जरूरी है।

डॉ. रेणु पाठक ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय सीकर के सबसे पुराने शिक्षण संस्थानों में से एक है, जहां लंबे समय से बालकों को शिक्षा दी जा रही है। ऐसे में यहां इस तरह की पहल बच्चों के भविष्य को नई दिशा देगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रीति सिहोटिया, रोहित सिहोटिया, भारत सेठी, साधना सेठी, विनोद कुमारी, निर्मला बाटड़, विजय सिंह गौड़, कविता शर्मा, सुरेंद्र सिंह, पायल, रेखा शर्मा, विमला चौधरी, निशा अग्रवाल, महेश लाटा, वीनू कुमावत, संगीता माथुर सहित अनेक गणमान्य लोग और विधायक स्टाफ उपस्थित रहे।

सेवार्थ फाउंडेशन की यह पहल न केवल जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Comments are closed.