रोजगार कार्यालय सीकर में 22 से 24 अप्रैल तक कैंपस प्लेसमेंट शिविर होगा आयोजित

रोजगार कार्यालय सीकर में 22 से 24 अप्रैल तक कैंपस प्लेसमेंट शिविर होगा आयोजित

सीकर

20 अप्रैल। सहायक निदेशक जिला रोजगार कार्यालय सीकर राकेश खर्रा ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय सीकर एवं जी.डी. एक्स ग्रुप, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं गनमैन के पदों पर सीधी भर्ती के लिए कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक रोजगार कार्यालय सीकर में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लक्ष्मणगढ़, नेछवा, फतेहपुर एवं रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 22 अप्रैल 2026 को, दांतारामगढ़, श्रीमाधोपुर, पलसाना एवं अजीतगढ़ क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 23 अप्रैल 2026 को तथा नीमकाथाना, पाटन, धोद, खंडेला एवं सीकर क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा।

जी.डी. एक्स ग्रुप के भर्ती अधिकारी रामकिशन सिंह भर्ती स्थल पर उपस्थित रहकर सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं गनमैन पदों के लिए सीधी भर्ती करेंगे। अभ्यर्थियों का पंजीकरण भर्ती स्थल पर ही किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 22 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शारीरिक मापदंडों के अनुसार लंबाई 168 सेमी, वजन 52 से 80 किलोग्राम के मध्य तथा अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।

चयनित अभ्यर्थियों को रीको भिवाड़ी एवं नीमराणा के औद्योगिक क्षेत्रों में 58 वर्ष की आयु तक स्थायी रोजगार प्रदान किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9667989993 पर संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में इस भर्ती अवसर का लाभ उठा सकते है।

Comments are closed.