जेईई में रैंकर रही पीसीपी की 400 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

99.986 परसेंटाइल प्राप्त निखिल को 2 लाख रू. नकद पुरस्कार.

जेईई में रैंकर रही पीसीपी की 400 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
99.986 परसेंटाइल प्राप्त निखिल को 2 लाख रू. नकद पुरस्कार.

सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस में जेईई-अप्रेल 2026 में टाॅपर्स रही प्रतिभाओं के सम्मान में अवाॅर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 12वीं के साथ 99.986 परसेंटाइल एवं ऑल इंडिया ओवरऑल 287वीं रैंक पर रहे निखिल को 2 लाख रू. नकद पुरस्कार, 12वीं के साथ 99.976 परसेंटाइल एवं ऑल इंडिया ओवरऑल 437वीं रैंक हासिल नवदीप मान को 1 लाख रू. तथा 12वीं के साथ 99.976 परसेंटाइल व ऑल इंडिया ओवरऑल 448वीं रैंक पर रहे विकास ढकरवाल को 1 लाख रू. नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं के साथ 99.967 परसेंटाइल व ऑल इंडिया ओवरऑल 581वीं रैंक  हासिल विवेक गुप्ता, कक्षा 12वीं के साथ 99.945 परसेंटाइल व ऑल इंडिया ओवरऑल 963वीं रैंक हासिल बृजकिशोर मीणा तथा टारगेट कोर्स के साथ 99.942 परसेंटाइल व ऑल इंडिया ओवरऑल 1000वीं रैंक हासिल राहुल कुमावत प्रत्येक को 50-50 हजार रू. नकद पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में पीसीपी की 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर हासिल करने वाली 102 तथा 97 परसेंटाइल से अधिक स्कोर हासिल करने वाली 400 से अधिक प्रतिभाओं को लैपटाॅप बैग, अम्ब्रेला, डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, एकेडमिक हेड राकेश रुहेला, जेईई हेड नीरज अग्रवाल, पुनीत शर्मा, अर्चित जाखड़, ओंकार मूंड, विनोद शर्मा एवं फैकल्टी मेंबर्स सहित हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Comments are closed.