जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
सीकर
जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने निर्देश दिए कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं का संतुष्टि स्तर बढ़ाया जाए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जिले में लू एवं ताप के मद्देनज़र चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर मोदी ने राजस्थान संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग सहित विद्युत, ऊर्जा एवं चिकित्सा विभाग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने आयुक्त नगर परिषद को विकसित भारत अभियान के तहत वार्ड सभाओं में मास्टर प्लान संबंधी अनुमतियां प्राप्त कर पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेंत्राों के लिए प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंचानें के उद्वेश्य से राज्य सरकार द्वारा एलईडी मोबाईल वैन आधारित जन जागरूकता के लिए ग्राम रथ अभियान 28 अप्रेल 2026 से जिले के विधानसभाओं में 15 दिवस के लिए चलाया जाएगा जिसके तहत सभी उपखण्ड अधिकारियों को एक दिन में चार ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि श्रीमाधोपुर, फतेहपुर सहित सभी एसडीएम संशोधित रूट चार्ट जिला कलेक्टर कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए तथा जिन प्रकरणों में राहत नहीं मिल पा रही है, उनमें संबंधित परिवादियों से दूरभाष पर बात कर समाधान किया जाए। सभी एसडीएम रैंडम आधार पर 10-10 प्रकरण निकालकर परिवादियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने सभी ब्लॉकों में डीएलबीसी बैठक आयोजित कर अग्रणी जिला प्रबंधक के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना में पात्र लोगों के बैंक से ऋण आवेदन स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए ताकि लाभार्थी अपना स्वरोजगार स्थापित कर सके। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उपलब्ध करवाने, लाडो योजना, पालनहार योजना तथा अन्य योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना कार्य के लिए सभी एसडीएम को ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश दिए तथा एक मई से शुरू होने वाली स्वगणना के संबंध में आईईसी प्रचार साहित्य सभी पुलिस थानों, कार्यालयों में प्रदर्शित कर उसकी फोटो भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान मास्टर ट्रेनर रमेश कुमार, पंकज कुमार ने स्वगणना पोर्टल पर लॉगईन करने की सम्पूर्ण प्रकिया की जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी।
बैठक में चिकित्सा विभाग की पीएम आभा योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन तथा निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने मुख्य कार्यकारी जिला परिषद को जिले में 124 अटल ज्ञान केंद्र स्थापित करने के लिए 10 मई तक टेंडर प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए। विभागीय समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग की ओआरएफ योजना की सही जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर सीडीईओ किरण सैनी के विरुद्ध निदेशक माध्यमिक शिक्षा को पत्र भिजवाने के निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को लाडो प्रोत्साहन योजना में लाभार्थियों के प्रथम पंजीयन पर ही जन आधार कार्ड की वास्तविकता की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण योजनाओं की समीक्षा की तथा अग्रणी जिला प्रबंधक को राजीविका की जिला प्रबंधक को संयुक्त रूप से बैंकों का दौरा कर बैंक सखी के कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने सभी एसडीएम को घुमंतु जाति के व्यक्तियों को 15 अगस्त तक पट्टे वितरित करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जनसुनवाई प्रकरणों के जवाब तत्काल भिजवाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला परिषद सीकर राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अशोक महारिया, डीटीओं ताराचंद बंजारा, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, जिला साक्षरता अधिकारी सीपी महर्षि, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे
Comments are closed.