सैनी जागृति संस्था द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर सेवा कार्यक्रम आयोजित
सैनी जागृति संस्था द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर सेवा कार्यक्रम आयोजित
सीकर
सैनी जागृति संस्था के तत्वावधान में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम के अनुसार आज मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल एवं कस्तूरबा सेवा संस्थान, सीकर में जरूरतमंदों को मिठाई एवं फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा सेवा संस्थान का सफल संचालन कर रहे प्रबंधन का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम सैनी जागृति संस्था के अध्यक्ष विष्णु सिंगोदिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सैनी रहे।
कार्यक्रम में सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष राजकुमार दैया ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज के लोगों को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन में राजकुमार दैया (अध्यक्ष, सैनी समाज), हरिराम सैनी (उपाध्यक्ष), रामावतार सैनी (तिलक नगर), नौरंग लाल सैनी, घासीराम सैनी (पूर्व सरपंच, हर्ष), रामावतार सैनी (कोषाध्यक्ष, सैनी जागृति संस्था), डॉ. ओ. पी. सैनी (सचिव), सुनील कुमार सैनी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड, सीकर), नेमीचंद इंदौरिया कोषाध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षण संस्थान, संत कुमार सैनी, बाबूलाल सैनी, प्रहलाद पंवार, अविनाश सैनी, प्रकाश चंद सैनी, हरीश सैनी, राम अवतार किरोड़ीवाल, विनोद राव, मंडल अध्यक्ष जुबेर नारू, मंडल अध्यक्ष अजय नायक, उमेश मिटावा, ब्लॉक सेक्रेटरी श्री निवास सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लिया
Comments are closed.