भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए परिंडे लगाए

भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए परिंडे लगाए

सीकर

भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सीकर के नेहरू पार्क स्थित नृसिंह भगवान मन्दिर खाकी-अखाड़ा परिसर में परिंडे (पानी के बर्तन) और दाना-चुग्गा रखने के लिए पात्र स्थापित किए है इस दौरान दयालदास महाराज आलोक काला प्रियंक जैन संजय शर्मा भूमिजा जैन मनोज चौकड़ीका बाबूलाल कुमावत उपस्थित थे। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।प्रियंक जैन ने बताया कि सीकर में ‘परिंड़ा लगाओ’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अब तक इस अभियान के तहत शहर के 20 से अधिक स्थानों परिंडे लगाए जा चुके हैं, जिससे बड़ी संख्या में पक्षियों को राहत मिल रही है।दयालदास जी महाराज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में सभी जीव-जंतुओं को साफ, ताजा और ठंडे पानी की आवश्यकता होती है। विशेष रूप से पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पेड़ों, बगीचों या अपने आसपास खुले स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।

Comments are closed.