शेखावाटी में मैट्रिक्स का सबसे विराट परिणाम, JEE Advanced 2026 में 1200 से अधिक विद्यार्थी क्वालिफाई

शेखावाटी में मैट्रिक्स का सबसे विराट परिणाम, JEE Advanced 2026 में 1200 से अधिक विद्यार्थी क्वालिफाई

शेखावाटी में मैट्रिक्स का सबसे विराट परिणाम, JEE Advanced 2026 में 1200 से अधिक विद्यार्थी क्वालिफाई

 

JEE Advanced 2026 का आज परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मैट्रिक्स ने हर बार की तरह अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिर से शेखावाटी के इतिहास में एक नवीन कीर्तिमान स्थापित कर दिया है और शेखावाटी के इतिहास का सबसे विराट और सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है। अभी तक प्राप्त परिणामों के अनुसार मैट्रिक्स के 1200 से अधिक विध्यार्थियों ने JEE Advanced 2026 Qualify कर गौरवशाली परिणाम दिया है।

छात्र साहिल ने AIR 321 प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया वहीं ऋषभ ने AIR 464, आशीष कुमार ने AIR 637, सोम पारीक ने AIR 672, कृष कुमार ने AIR 843, भुवीर ने AIR 871, लोकेश डोडवाडिया ने AIR 875, नीरज ने AIR 929, व आदित्य चौधरी ने AIR 960 प्राप्त कर शानदार सफलता पायी है। गौरतलब है की इनमें से अधिकांश विद्यार्थियों ने ये सफलता 12th के साथ प्राप्त की है।

मैट्रिक्स के निदेशक श्री अनिल गोरा ने बताया कि 9 छात्रों ने टॉप 1000 AIR में, 18 छात्रों ने टॉप 2000 AIR में और 75 छात्रों ने टॉप 5000 AIR में स्थान बनाया है जो स्वयं में एक जबरदस्त परिणाम है।

इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए मैट्रिक्स के निदेशक श्री नरेंद्र कोक ने सम्पूर्ण टीम को बधाई दी और बताया कि ये परीक्षा परिणाम शेखावाटी के इतिहास में अब तक का सबसे विराट परिणाम है, आज तक कभी किसी संस्थान की ओर से इस तरह का संख्यात्मक व गुणात्मक परिणाम नहीं दिया है। श्री नरेंद्र कोक ने सभी शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई देते हुए मैट्रिक्स टीम से इसी भांति के श्रेष्ठ परिणाम देते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्थान में उत्साह का माहौल रहा तथा विद्यार्थियों व शिक्षकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशियां मनाई।

Comments are closed.