मैट्रिक्स के छात्र साहिल की शानदार सफलता
सीकर
सीकर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मैट्रिक्स के छात्र साहिल ने आज घोषित JEE Advanced परीक्षा में All India Rank 321 अर्जित कर संस्थान के साथ-साथ अपने जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि साहिल मैट्रिक्स हाई स्कूल का 7th क्लास से नियमित छात्र है और 12th के साथ उसने ये सफलता पाई है।
साहिल के पिताजी श्री सुरेन्द्र कुमार जी भारतीय सेना में सूबेदार जनरल के पद से सेवानिवृत्त हैं व माताजी श्रीमती बीना देवी गृहणी हैं और मूलतः हिरणा, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर के रहने वाले हैं।
साहिल के माता पिता ने बताया कि अपनी तैयारी के दौरान साहिल के चिकन पॉक्स हो गए थे और JEE Advanced परीक्षा के 10 दिन पहले भी तबियत खराब हो गई थी पर उसने इन सब परिस्थितियों के बावजूद इस सफलता को सुनिश्चित किया है।
साहिल ने बताया कि उसके मेंटर अनिल गोरा सर रहे और उसने नियमित रूप से मैट्रिक्स द्वारा प्रदान की जा रही क्लासेस और मार्गदर्शन को फॉलो किया और इस सफलता को प्राप्त किया। साहिल इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ मैट्रिक्स की फैकल्टी टीम को देते हुए बताता है कि उसका सपना देश की टॉप आईआईटी से इंजीनियरिंग करना है।
संस्थान ने इस अवसर पर साहिल व उसके माता पिता का सम्मान किया व उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान की।
Comments are closed.