शिक्षक माता-पिता के बेटे विवेक गुप्ता ने हासिल की 225वीं ऑल इंडिया रैंक
शिक्षक माता-पिता के बेटे विवेक गुप्ता ने हासिल की 225वीं ऑल इंडिया रैंक
शिक्षक माता-पिता के बेटे विवेक गुप्ता ने हासिल की 225वीं ऑल इंडिया रैंक
आईआईटी द्वारा घोषित जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट में सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस के विवेक गुप्ता ने कक्षा 12वीं के साथ ऑल इंडिया ओवरऑल 225वीं रैंक हासिल की है।
विवेक के पिता मुकेश गुप्ता एवं माता सरोज गुप्ता दोनों सरकारी शिक्षक हैं। विवेक की बड़ी बहिन कीर्ति गुप्ता भी पीसीपी से 12वीं के साथ नीट 2025 में चयनित होकर एम्स ऋषिकेश में अध्ययनरत है।
कक्षा 8वीं तक हिंदी मीडियम में पढ़े विवेक ने कक्षा 9वीं-10वीं प्रिंस एकेडमी इंग्लिश मीडियम एवं 11वीं-12वीं पीसीपी, प्रिंस से फाउंडेशन कोर्स किया। चार साल तक छात्रावास में रहकर दिन-रात मेहनत कर यह सफलता हासिल की। विवेक भविष्य में साॅफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। पढ़ाई के अलावा विवेक को चैस एवं बैडमिंटन में रुचि है। विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं पीसीपी की टीम को दिया है।
Comments are closed.