सीकर में धूमधाम से मनाया गया 78वां सीए दिवस: मैराथन, रक्तदान, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रहा संगम
सीकर में धूमधाम से मनाया गया 78वां सीए दिवस: मैराथन, रक्तदान, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रहा संगम
सीकर में धूमधाम से मनाया गया 78वां सीए दिवस: मैराथन, रक्तदान, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रहा संगम
सीकर
भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI), नई दिल्ली की सीकर शाखा द्वारा बुधवार को 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। “विकसित भारत” की परिकल्पना को साकार करने के संकल्प के साथ आयोजित कार्यक्रमों में 150 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, 400 से अधिक सीए विद्यार्थी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सीकर ब्रांच के चेयरमैन सीए अमित मांडिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शाखा कार्यालय में ध्वजारोहण से हुई, जिसमें 60 से अधिक सीए सदस्य शामिल हुए। इसके बाद “रन फॉर प्रोफेशन” सीए मैराथन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से मैराथन का आयोजन किया गया, जिसे प्रतिभागियों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला।
128 यूनिट रक्तदान, समाज सेवा का दिया संदेश
ब्रांच सचिव सीए उदेश घासोलिया ने बताया कि गुरुकृपा हॉस्पिटल, सीकर के सहयोग से प्रधान जी का जाव में सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सीए सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 128 यूनिट रक्तदान किया। लगभग 150 सीए सदस्य इस सेवा कार्य में उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर व्यापार मंडल, लॉयंस क्लब एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पहुंचकर सीए समुदाय को शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
पुराने वस्त्र संग्रहण अभियान भी रहा आकर्षण
सीए दिवस के अवसर पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से पुराने वस्त्र संग्रहण अभियान भी चलाया गया। बड़ी संख्या में सदस्यों ने वस्त्र दान कर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाया और सेवा का संदेश दिया।
‘संगम-2026’ में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
सीकासा चेयरमैन सीए हरिराम शर्मा ने बताया कि सीए विद्यार्थियों के लिए ‘संगम-2026’ के तहत मिमिक्री, ड्रामा, पब्लिक स्पीकिंग, डांस, सिंगिंग सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अतिथियों ने सराहा सीए का योगदान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सीए दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सीए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कर व्यवस्था को सरल एवं पारदर्शी बनाने में सीए समुदाय के योगदान की सराहना की। अंतरराष्ट्रीय कोच अमित कुमार शर्मा निर्णायक के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
150 से अधिक सीए सदस्यों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान 150 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीए विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में सीकर ब्रांच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया।
ब्रांच के उपाध्यक्ष सीए भरत चितलांगिया ने बताया कि कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सीए महेश गोयल सहित वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए अभिषेक सोनी, भूमिका अग्रवाल, भव्या शर्मा एवं वंशिका अग्रवाल ने किया।
सीकर ब्रांच द्वारा आयोजित 78वां सीए दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सरोकार, स्वास्थ्य जागरूकता, युवा प्रतिभाओं के सम्मान और राष्ट्र निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को रेखांकित करने वाला प्रेरणादायी उत्सव साबित हुआ।
कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख सदस्य
इस अवसर पर ब्रांच के कोषाध्यक्ष सीए महेश गोयल, वरिष्ठ सदस्य सीए डी.डी. शर्मा, सीए पी.एस. दीक्षित, सीए रविन्द्र शर्मा, सीए सुनील मोर, सीए राजेन्द्र अग्रवाल, सीए संजय कुमावत, सीए महेन्द्र जालान, सीए श्रीहरि बियाणी, सीए मुरारी कान्त अग्रवाल, सीए विनोद शर्मा, सीए देवकी नन्दन गुप्ता, सीए अंकित बिदावतका, सीए संदीप शर्मा, सीए लोकेश शर्मा, सीए आशीष गुप्ता, सीए अरुण भास्कर, सीए राजेश गोयल, सीए मनोज चिराणियां, सीए सिद्धार्थ मोर, सीए रामावतार जोशी, सीए आशीष काबरा, सीए आशीष घासोलिया, सीए पंकज जैन, सीए अभिषेक बोहरा, सीए प्रवीण मारवाल, सीए सुरेन्द्र सिंह राठौड़, सीए महेन्द्र कुमावत, सीए शाहिद कमाल, सीए अजय गिनोडिया, सीए सुजीत बजाज, सीए श्याम सुन्दर चौधरी, सीए अंकित अग्रवाल, सीए विनोद सैनी, सीए नरेश शर्मा, सीए नरेन्द्र कुमावत, सीए उमंग काबरा, सीए रामचन्द्र सैनी, सीए योगेश सैनी, सीए सुमित तिवाड़ी, सीए शुभम शर्मा, सीए अंकित सोनी, सीए नितेश अग्रवाल, सीए गजानन्द जाखड़, सीए सुनील अग्रवाल, सीए अनिरुद्ध बासोतिया, सीए राज यादव, सीए महेन्द्र दून, सीए रजनीश यादव, सीए सचिन कटारिया, सीए कपिल पारीक, सीए अजय पारीक, सीए प्रमोद माटोलिया, सीए कनिका खेतान, सीए कामाक्षा माथुर, सीए सुमन सैनी तथा सीए प्रीति शर्मा सहित 150 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सीए अभिषेक सोनी, भूमिका अग्रवाल, भव्या शर्मा एवं वंशिका अग्रवाल ने किया।
Comments are closed.