सोभासरिया ग्रुप में इंद्रेश जी उपाध्याय का भव्य अभिनंदन, विद्यार्थियों में दिखा अद्भुत उत्साह
इंद्रेश जी महाराज ने किया टेक फेस्ट का विधिवत उद्घाटन
सोभासरिया ग्रुप में इंद्रेश जी उपाध्याय का भव्य अभिनंदन, विद्यार्थियों में दिखा अद्भुत उत्साह
इंद्रेश जी महाराज ने किया टेक फेस्ट का विधिवत उद्घाटन
सीकर।
सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रसिद्ध कथावाचक एवं युवा प्रेरणास्रोत इंद्रेश जी उपाध्याय के आगमन पर संस्थान परिवार की ओर से उनका भव्य एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया। उनके संस्थान परिसर में पहुंचते ही पदाधिकारियों, विभागाध्यक्षों, फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इंद्रेश जी के आगमन को लेकर पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का विशेष वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर सीए सुनील मोर, ट्रस्ट प्रतिनिधि श्रीरंजनी जोशी, ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, सोभासरिया कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग एवं उप-प्राचार्य डॉ. महेश डोकवाल सहित संस्थान के विभिन्न पदाधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नरेश सिंधी की विशेष उपस्थिति रही। संस्थान के विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने इंद्रेश जी उपाध्याय का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इसी अवसर पर इंद्रेश जी महाराज ने सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के टेक फेस्ट का विधिवत उद्घाटन किया। टेक फेस्ट के उद्घाटन के अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, सोभासरिया कॉलेज एवं सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इंद्रेश जी उपाध्याय ने फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उनके साथ संवाद और मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह नजर आया। विद्यार्थियों ने उनके साथ मुलाकात के क्षणों को यादगार बनाया और उनके विचारों एवं व्यक्तित्व से प्रेरणा प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान परिवार की ओर से इंद्रेश जी उपाध्याय को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके आगमन एवं टेक फेस्ट के उद्घाटन से संस्थान परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने इस विशेष अवसर को उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ यादगार बनाया।
Comments are closed.