होमगार्ड के मर्डर का मामला, बंधक बनाकर की थी मारपीट, पानी भी नहीं दिया, 2 आरोपी गिरफ्ताार
सीकर के हर्ष की पहाड़ियों में मिले होमगार्ड के शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में मुख्य आरोपी पवींद्र और उसका सहयोगी लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया गया है.
हर्ष की पहाड़ियों में मिले होमगार्ड के शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में मुख्य आरोपी पवींद्र और उसका सहयोगी लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया गया है. घटना को पवींद्र ने फोन चुराने की बात पर होमगार्ड मनोज को बंधक बनाया था, उसे पानी तक नहीं पीने दिया था. जिसके चलते ही होमगार्ड की मौत हुई थी.
सीकर सदर थाना अधिकारी सुनीता बायल ने बताया कि सीकर की पहाड़ी पर लालोलाव बालाजी मंदिर के पास होमगार्ड के जवान मनोज कुमार शर्मा का शव सड़क किनारे खाई के पास पड़ा मिला था.

Comments are closed.