भाजपा की प. बंगाल में पहली बार व आसाम में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने की कई जगह आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

भाजपा की प. बंगाल में पहली बार व आसाम में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने की कई जगह आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

सीकर

भाजपा की प. बंगाल में पहली बार और आसाम में लगातार तीसरी बार सरकार बनने की खुशी में कई जगहों पर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में जाट बाजार में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रंगीन आतिशबाजी की और मिठाई खिलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प. बंगाल में पहली बार सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सहित समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन के सशक्त संगठनात्मक नेतृत्व व वहां की जनता का भाजपा पर विश्वास का ही परिणाम है कि नागरिकों ने भाजपा सरकार बनाई है। कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने लगातार बंगाल पर नजर रखी और बूथ के कार्यकर्ताओं तक पहुंचे। वहां के नागरिकों ने भाजपा के सुशासन का चुना और टीएमसी के कुशासन से मुक्ति पाने में विश्वास रखा। कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के अपार स्नेह से यह जनादेश संभव हुआ है।
वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ललित झाझूका के नेतृत्व में सुभाष चौक में जमकर आतिशबाजी की गई। पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती की मौजूदगी में व्यापारी वर्ग ने भाजपा की प. बंगाल में सरकार बनने पर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाई।
पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि प. बंगाल में पहली बार व आसाम में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर नागरिकों ने भाजपा पर विश्वास जताया है। कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। कहा कि बंगाल में ङ्क्षहदूओं पर हुए अन्याय का प्रतिकार था जिसका बदला लिया गया है।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, रमेश जलधारी, राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, तेजप्रकाश सैनी, गिरीश प्रधान, मनोज बजाज, रामप्रसाद मिश्रा, बलदेव सिंह खंडेला, जयसिंह त्रिलोकपुरा, महेन्द्र तोदी, वरूण कुशलेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह दीपपुरा, जितेश शर्मा, प्रकाश सर्राफ आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.