उदयपुरवाटी के गोरिया धनावता की पहाड़ियों में सात दिन बाद दूसरे मादा पैंथर की मौत…
मृतक मादा पैंथर का डॉक्टर मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के गोरिया धनावता गांव की पहाड़ियों में मादा पैंथर की मौत का मामला सामने है। शुक्रवार की देर रात को मिली सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे वहीं मृतक डेढ़ साल के मादा पैंथर के शव को इंद्रपुरा वन पोधशाला नर्सरी में रखवाया गया। शनिवार की सुबह डॉक्टरों की मेडिकल टीम के द्वारा मृतक मादा पैंथर के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

सैंपल लेकर जयपुर के फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे गए। प्रथम दृष्टि मादा पैंथर एक से डेढ़ वर्ष का बताया जा रहा है जो भूख प्यास के चलते मौत होना सामने आया है।वही फॉरेंसिक लैब से जांच आने के बाद ही मृत्यु की मुख्य कारणों का पता चल पाएगा। मृतक मादा पैंथर का इंद्रपुरा वन पौधा वाला नर्सरी में अंतिम संस्कार किया गया।

लगातार क्षेत्र में वन विभाग के आधिकारिक कर्मचारी ग्रस्त कर रहे हैं। पैंथरों को मारने की भूमिका में कोई पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर झुंझुनू उप वन संरक्षक बनवारी लाल नेहरा, उदयपुरवाटी रेंजर विजय फगेड़िया, वनपाल रघुवीर, संजय कुमार ,विकास ,राजकुमार, मनोज,अजय डॉ. मिट्ठू कुमारी डॉ. सुरेंद्र डॉ. विनोद डॉ. रोहिताश, जैतपुरा सरपंच पवन वर्मा, उदयपुरवाटी पुलिस ,सहित अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Comments are closed.