सीकर में सर्द हवाओं का असर बरकरार, तापमान में मामूली बढ़ोतरी…
मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान: तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं
सीकर में लगातार सूखे मौसम और सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, बीते दिनों शुक्रवार और शनिवार को क्रमशः 6.2 और 7.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
कोहरे की चेतावनी और सर्द हवाओं का सिलसिला जारी
जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि प्रदेश के उत्तरी जिलों—श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनू—में अगले दो दिनों तक सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। वहीं, अगले एक सप्ताह तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन सर्द हवाओं के चलते कुछ क्षेत्रों में तापमान सिंगल डिजिट में ही रहने की उम्मीद है।
Comments are closed.