सीकर: तापमान डबल डिजिट में, सर्दी का असर बरकरार…

ड्राई मौसम के बीच हल्के कोहरे की संभावना, तापमान में स्थिरता जारी

सीकर में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री तक बढ़ने से ठंड कुछ हद तक कम महसूस हो रही है। हालांकि, सर्दी का असर अभी कायम है, और अगले 2-3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

फतेहपुर में 10 दिनों बाद न्यूनतम तापमान डबल डिजिट में
कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर ने आज न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया, जो पिछले 10 दिनों में पहली बार डबल डिजिट में पहुंचा। इससे पहले 17 नवंबर को यह 12.2 डिग्री था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

कोहरा और धुंध का असर
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। हालांकि, 18 और 19 नवंबर को सीकर में घना कोहरा दर्ज किया गया था, लेकिन अब केवल सुबह हल्की धुंध देखी जा रही है।

सर्द हवाओं का दबाव बढ़ेगा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से जिले में सर्दी तेज होगी और तापमान में गिरावट आ सकती है। आने वाले दिनों में ठंड का असर और गहराने की संभावना है।

Comments are closed.