राजकीय महिला कॉलेज राजगढ़ में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया…

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने किया भाग

राजकीय महिला कॉलेज राजगढ़ में 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

संविधान दिवस के अवसर पर कॉलेज में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की प्रभारी अंजलि शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत में छात्र नितेश दीक्षित ने संविधान की प्रस्तावना का पठन किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नवनीत धवन ने संविधान के संवैधानिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा, एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कविता ने प्रथम, संजू पूनिया ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Comments are closed.