बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ कार्यक्रम के साथ ही स्काउट रैली का हुआ आयोजन…
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से बाल विवाह है मुक्त भारत अभियान का किया गया शुभारंभ
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से बाल विवाह है मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया जिसके तहत महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार में विभाग में संचालित इंदिरा महिला शक्ति टीम की केंद्र प्रबंधक नीलम कुमारी, मनोसामाजिक परामर्शदाता रिचा पारीक, सामाजिक परामर्श तथा राजेश कुमारी, विधि परामर्शदाता कृष्णा सोनी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राधा कृष्ण मारु सी. से. स्कूल में बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ एवं रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान बालक बालिकाओं को कम उम्र में शादी के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए बाल विवाह न केवल एक पुरानी सामाजिक बुराई है, बल्कि यह एक जघन्य अपराध भी है जो बच्चों से उनका बचपन छीन लेती है, जो बुनियादी मानव अधिकारों का उल्लंघन करता है और उन्हें मानसिक आघात शारीरिक और जैविक तनाव शिक्षा तक सीमित पहुंच सहित घरेलू हिंसा के प्रति बढ़ती संवेदनशीलता का जीवन जीना पड़ता है तथा समय से पहले गर्भधारण से जटिलताएं और मातृ मृत्यु और शिशु की मृत्यु दर में वृद्धि, शिशु और माँ दोनों में कुपोषण के शिकार हो जाते है। बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन नंबर, पुलिस, जिला प्रशासन, पीसीपीएनडीटी 104,108,1098,100, पर सूचना दे सकते हैं, जिसमे DHEW जेंडर स्पेशलिस्ट प्रकाश चंद्र वर्द, एवं स्काउट गाइड से पुरुषोत्तम सोनी, महेंद्र कुमार पारीक, देवीलाल, महेश ओला, दीनदयाल एवं संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे ।
Comments are closed.