एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पीजी कॉलेज भढाडर सीकर के 3 तीरंदाजो का चयन अंतर विश्वविद्यालय आर्चरी प्रतियोगिता में किया गया है। जानकारी देते हुए प्राचार्य ललित किशोर तंवर ने बताया कि ओडिशा में 24 से 27 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालय आर्चरी प्रतियोगिता में केशवानन्द कॉलेज के 3 तीरंदाज सिद्धार्थ, योगेश शर्मा, रूपीन्द्र कुमार बिश्नोई का चयन किया गया है जो संस्थान के लिए बहंत ही गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता हेतु कुल 12 तीरंदाजो का चयन किया गया जिसमें अकेले केशवानन्द के 3 तीरंदाज शामिल है। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, प्रबंधन सदस्यों सहित स्टाफ ने चयनित तीरंदाजो व कोच को बधाई प्रेषित की।
Comments are closed.