पचेरीकलां पुलिस ने गाड़ी लूटने के आरोपियों को किया गिरफ्तार…

तीन आरोपियों ने जयपुर से किराए पर ली गाड़ी और पिस्टल दिखाकर लूटी थी

 

पचेरीकलां पुलिस ने सीमावर्ती गांव भालोठ के पास गाड़ी लूटने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये आरोपी जयपुर से गाड़ी किराए पर लेकर आए थे और भालोठ के पास पिस्टल दिखाकर गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे।

थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव के अनुसार, 27 नवंबर को पदमपुरा थाना टोडाभीम के निवासी संतराम ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह अपनी डिजायर गाड़ी किराए पर चलाता था। रात दो बजे तीन युवक जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर उसके पास आए और नारनौल छोड़ने के लिए कहा। रास्ते में आरोपी संजय, रोहित और परमजीत ने उसे धमकाकर गाड़ी रुकवाई, पिस्टल से डराया और उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर उसे गाड़ी से नीचे फेंक दिया। फिर आरोपियों ने गाड़ी लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और विशेष टीम बनाई। हरियाणा, नारनौल, सिहमा, गोरीर, डोसी और ठाठवाड़ी के इलाकों में दबिश दी। पुलिस ने बसई नदी क्षेत्र में पीछा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से गाड़ी, एक देसी कट्टा और अन्य सामान बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में परमजीत, संजय और रोहित शामिल हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इस मामले में कार्रवाई जारी है।

Comments are closed.