मैट्रिक्स हाई स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग सेमिनार आयोजित

तनावमुक्त जीवन जीने के लिए विद्यार्थियों को दिए टिप्स

गोकुलपुरा स्थित मैट्रिक्स हाई स्कूल में शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान की ओर से विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान नितिन कुमार, डिंपल कुमारी और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला और तनावमुक्त रहने के उपाय सिखाए।

सांगीतिक प्रस्तुति और तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी

सेमिनार में आर्ट ऑफ लिविंग के गायक सौरभ कुमार ने अपनी प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। साथ ही अगले सप्ताह होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई, जिसमें छात्रों को तनावमुक्त जीवन शैली जीने की विधाएं सिखाई जाएंगी।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल राजश्री सिहाग ने आर्ट ऑफ लिविंग टीम का आभार जताया। स्कूल की मैनेजमेंट टीम और अध्यापकगण भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Comments are closed.