शेखावाटी विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

सीकर में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबले

झुंझुनूं शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा सेठ मोतीलाल कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को रौचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह निर्वाण ने बताया कि महिला वर्ग में 3000 मीटर बाधा दौड़ में जेबी शाह गर्ल्स पीजी कॉलेज की गंगा कुमारी ने 15.09 मिनट में जीत हासिल की। वहीं, पुरुष वर्ग में इंद्रमणी मंडेलिया पिलानी कॉलेज के राहुल कटारिया ने 11.05 मिनट में यह दौड़ पूरी की और पहले स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में कुल 66 कॉलेजों के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समापन शनिवार को दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें और भी मुकाबले खेले जाएंगे।

Comments are closed.