भा.ज.पा. संगठन पर्व की जिला कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश…

भा.ज.पा. नेताओं ने संगठन पर्व को महोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया

सीकर में शनिवार को भाजपा संगठन पर्व के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल की अध्यक्षता में हुआ। भाजपा के जिला संगठन चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर काम करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ इकाइयों का गठन 1 से 5 दिसंबर तक पूरा करने और 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से करवाने की बात कही।

भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह बाजौर ने कार्यकर्ताओं को सीकर जिले को प्रदेश में सक्रिय सदस्यता के मामले में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल ने कार्यकर्ताओं के समर्पण को पार्टी की ताकत बताया और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा ने केंद्र और राज्य में सरकार बनाई है। इस अवसर पर कई प्रमुख नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Comments are closed.