मदरसा मदीना तुल उलूम में फजीलत ए इल्म कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
300 वर्षों से शिक्षा के प्रतीक मदरसे में 22 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां
चूरू के मरकजी मदरसा मदीना तुल उलूम में शनिवार को फजीलत ए इल्म कॉन्फ्रेंस और वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। शहर इमाम सैय्यद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी ने बताया कि 300 वर्षों से यह मदरसा शिक्षा का केंद्र रहा है। इस मौके पर हैदराबाद के मौलाना शागिल इमाम ने सिरतुन्नबी पर अपने विचार रखे, जबकि कोलकाता के मौलाना शफीउल्लाह अलीमी ने इस्लाम और विज्ञान पर सार्थक संवाद किया।
समारोह में मदरसे से स्नातक हुए 22 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। सिरोहा फाउंडेशन और अन्य संगठनों ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर इमाम ने की और प्रमुख वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। संस्था सचिव हाजी युसुफ खान चौहान और कोषाध्यक्ष हाजी फतेह मोहम्मद गोरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
Comments are closed.