अजमेर दरगाह मामले की वैज्ञानिक जांच हो: मंत्री खर्रा…
धार्मिक स्थलों पर इतिहास की सच्चाई सामने लाने का आग्रह
सीकर में आयोजित एक बैठक के दौरान UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अजमेर दरगाह से जुड़े विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास में तलवार की नोंक पर धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों को तोड़कर दूसरे धर्मस्थलों में तब्दील करने की घटनाएं हुई हैं। यदि दरगाह को लेकर ऐसे दावे किए जा रहे हैं, तो उनकी वैज्ञानिक जांच की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रमाण सामने आने पर संबंधित पक्षों को सच्चाई स्वीकार कर समाधान निकालने के लिए बातचीत करनी चाहिए।
मंत्री ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को सीकर और श्रीमाधोपुर में सर्व हिंदू समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र को ज्ञापन दिया जाएगा। धर्मांतरण पर कठोर कानून की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार जल्द ही विधानसभा में इस संबंध में विधेयक पेश करेगी।
Comments are closed.