चूरू में विवाहिता के लापता होने का मामला, पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी…

मां के लापता होने के बाद बच्चों को ससुर के पास भेजा, पुलिस जांच में जुटी

चूरू के वार्ड 35 से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति रमन मंडल ने रविवार को कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि वह बिहार के जानीपुर का निवासी है और पिछले दो साल से चूरू में रहकर काम कर रहा है। 28 नवंबर 2024 को पत्नी खुशबू घर से काम पर निकली थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी।

पति ने पत्नी की हर जगह तलाश की, रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। खुशबू के दो बच्चे भी घर पर छोड़कर चली गई, जिन्हें 29 नवम्बर को उसके ससुर गगन मंडल ने अपने साथ ले लिया। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed.