बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में 5 दिसंबर को आक्रोश रैली…
सर्व हिंदू समाज समिति की बैठक में विरोध प्रदर्शन का निर्णय
सीकर में सर्व हिंदू समाज समिति की बैठक सोमवार को गाडिया टाउन हॉल में आयोजित हुई। बैठक में 5 दिसंबर को बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आक्रोश रैली निकालने का फैसला किया गया। समिति के विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी सरकार हिंदू समुदाय पर हमले करवा रही है, जिससे वहां के हिंदू गंभीर अत्याचार झेल रहे हैं।
रैली के लिए सुबह 11 बजे शार्दुल छात्रावास से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें बांग्लादेश की कट्टरपंथी सरकार पर दबाव बनाकर वहां के हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। बैठक में विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Comments are closed.