सीकर में सहकारी समिति पर गबन के आरोप, किसानों ने ताले लगा किया विरोध….

किसान और ग्रामीणों ने समिति पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप, ताले लगाकर प्रदर्शन की चेतावनी

प्रबंध निदेशक, केंद्रीय सहकारी बैंक, सीकर ने चौकड़ी की ग्राम सहकारी समिति में गबन के आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं। किसानों और ग्रामीणों ने सहकारी समिति पर एफडी के 1 से 1.5 करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगाया है। किसानों और ग्रामीणों की शिकायत पर केंद्रीय सहकारी बैंक प्रशासन ने ब्लॉक निरीक्षक रोहित कुमावत और व्यवस्थापक बिरबल गुर्जर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

कुमावत और गुर्जर ने बुधवार को चौकड़ी ग्राम सहकारी समिति पहुंचकर किसानों और ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि समिति को मिनी बैंक समझकर उन्होंने एफडी कराई थी, जिनका पिछले 5 सालों से भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस बीच, बुधवार को किसानों और ग्रामीणों ने एफडी का भुगतान न होने पर ग्राम सहकारी समिति के ताले लगा दिए और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।

Comments are closed.