ट्रांसफॉर्मर चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी, तांबे के तार और प्लेट बरामद…

पुलिस की कार्रवाई से विद्युत निगम को हुआ बड़ा नुकसान सुलझने की उम्मीद

सीकर के दादिया थाना पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर से तांबे के तार और प्लेट चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, पिपराली क्षेत्र में पांच ट्रांसफॉर्मर से तांबे की चोरी की रिपोर्ट जेईएन किरण चौधरी ने 2 दिसंबर को दर्ज करवाई थी। इस चोरी से विद्युत निगम को करीब 3.76 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तारपुरा गांव में दबिश देकर आरोपी राकेश उर्फ रामलाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी किए गए तांबे के तार, प्लेट और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Comments are closed.