श्रीमाधोपुर में 63वां निशुल्क मोतियाबिंद शिविर आयोजित, 59 मरीजों को मिला उपचार का अवसर…

रोटरी क्लब और जिला समिति के सहयोग से मरीजों के लिए मुफ्त ऑपरेशन और सुविधाएं उपलब्ध

श्रीमाधोपुर के चौधरी नाथूराम भामू रोटरी भवन में बुधवार को 63वां निशुल्क मोतियाबिंद जांच और लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज और जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से हुए इस शिविर में 96 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 59 मरीजों को ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर रेफर किया गया।

चयनित मरीजों के ऑपरेशन से लेकर रहने, खाने और आने-जाने की सभी व्यवस्थाएं निशुल्क की गई हैं। शिविर में डॉ. प्राची दवे और अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं। आयोजकों ने इस पहल को दृष्टिहीनता उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Comments are closed.