बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सीकर में आक्रोश रैली…
सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की उठी मांग
सीकर शहर में सर्वसमाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और संत चिन्मय कृष्ण की गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोश प्रकट किया। संतों के नेतृत्व में रामलीला मैदान से एक आक्रोश रैली निकाली गई, जो प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। रैली के अंत में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
वक्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग और महासचिव से मामले में त्वरित हस्तक्षेप करने और बांग्लादेश पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की अपील की। विरोध प्रदर्शन के दौरान सर्वसमाज के लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध दर्ज कराया और स्पष्ट किया कि हिंदू समाज ऐसे अत्याचार सहन नहीं करेगा।
Comments are closed.