सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने तीसरी बार पद संभाला…
आयुष्मान आरोग्य योजना के सफल क्रियान्वयन की योजना
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बुधवार को तीसरी बार जिले में सीएमएचओ का पद संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे जिले में आयुष्मान आरोग्य योजना का सफल क्रियान्वयन करेंगे, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और अस्पतालों में मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
डॉ. गुर्जर ने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों का मुख्यालय पर ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा और स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर आरसीएचओ डॉ. दयानंदसिंह, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा, डॉ. अभिषेक सिंह, डीपीसी डॉ. जितेंद्र सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. गुर्जर के पद संभालने पर देवनारायण मंदिर के महंत बचना राम गुर्जर ने उनका सम्मान किया।
Comments are closed.