नयासर में बेकाबू थार की चपेट में आए युवक पुष्पेंद्र का अंतिम संस्कार…

परिजनों से वार्ता के बाद धरना खत्म, प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया

नयासर में बेकाबू थार की चपेट में आने से कुचले गए युवक पुष्पेंद्र मेघवाल का बुधवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले कलेक्टर रामावतार मीणा और विधायक राजेंद्र भांबू से वार्ता के बाद परिजनों ने बीडीके अस्पताल में चल रहे धरने को खत्म कर शव को ले लिया। मृतक के परिजन और ग्रामीण मंगलवार से बीडीके अस्पताल में मोर्चरी के बाहर धरना दे रहे थे।

विधायक राजेंद्र भांबू ने धरनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से जिला प्रशासन से वार्ता कराने का वादा किया, जिसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई वार्ता में प्रशासन ने मृतक और घायलों को सहायता राशि देने की सहमति दी। मृतक के परिवार को चिरंजीवी योजना से 5 लाख, विधायक द्वारा 51 हजार और जिला प्रशासन द्वारा 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को भी आर्थिक मदद का वादा किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की जानकारी दी और जल्द ही चालान पेश करने का आश्वासन दिया।

Comments are closed.