दोरादास के उमा विद्यालय में स्कूली बच्चों को ऊनी वस्त्र और आर्थिक सहायता वितरित…

डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने दिवंगत पुत्र निगम की याद में छात्रों को दी सहायता

दोरादास के राजकीय उमा विद्यालय में बुधवार को स्कूली बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि अमेरिका प्रवासी डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने अपने दिवंगत पुत्र निगम की याद में विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वेटर और जूते दिए। इसके अलावा, गरीब विद्यार्थियों को 1100-1100 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई, साथ ही कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की फीस के 15 हजार रुपए भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर रामसिंह व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक पवन कुमार, दीपिका, विनिता, नंदलाल, जयसिंह, शकुंतला, रतन पूनियां, ख्यालीराम, अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments are closed.