राजस्थान सरकार ने चिड़ावा में नया न्यायालय सृजित किया…

नया न्यायालय क्षेत्रीय विकास और न्याय प्रक्रिया को सरल बनाने में मदद करेगा

राजस्थान सरकार ने चिड़ावा में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का नया न्यायालय स्थापित करने की अधिसूचना जारी की है। यह कदम न्याय प्रक्रिया को सरल बनाने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधि मंत्री जोगाराम पटेल और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। दहिया ने बताया कि यह न्यायालय चिड़ावा के नागरिकों को सुलभ न्याय प्रदान करेगा और क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने इसे चिड़ावा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की न्यायिक जरूरतें पूरी होंगी।

चिड़ावा बार एसोसिएशन ने भी इस फैसले पर खुशी जताई है। वकीलों का मानना है कि इससे न्यायिक प्रक्रिया में सुधार होगा और केसों की पेंडेंसी कम होगी। चिड़ावा और आसपास के क्षेत्रों में इस खबर से उत्साह का माहौल है।

Comments are closed.