दौसा जिले में 3 सड़क हादसों में एक की मौत, आधा दर्जन घायल…

"नेशनल हाईवे पर हुई तीन दुर्घटनाओं में भारी नुकसान"

दौसा जिले में बीती रात जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिकराय और महुवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहला हादसा मानपुर चौराहे पर हुआ, जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूंदरपाडा निवासी ललित उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जबकि दूसरे बाइक सवार को जिला अस्पताल रैफर किया गया। दूसरे हादसे में मानपुर थाना इलाके में पांचोली गांव के पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। तीसरे हादसे में बालाहेड़ी थाना इलाके में पाटोली मोड़ के पास ट्रक और कार की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को महुवा अस्पताल पहुंचाया और ट्रैफिक जाम को हटाने के लिए क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया।

Comments are closed.