बीकानेर में सर्दी और कोहरे के कारण सड़क हादसों का सिलसिला शुरू
"नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक घायल"
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सर्दी और कोहरे के चलते सड़क हादसों की तादाद बढ़ने लगी है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों ट्रक बीकानेर की ओर जा रहे थे। पंजाब नंबर का ट्रक ने आगे चल रहे बीकानेर नंबर के ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में लुधियाना निवासी 21 वर्षीय हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर किया गया। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक के ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। एक अन्य ट्रक का चालक फरार हो गया, और यह भी आशंका जताई जा रही है कि हादसा बीच रास्ते में ट्रक रोकने की वजह से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed.