ताजूशाह तकिया वाली गली में नाले का पानी सड़क पर भरने से लोगों को हो रही परेशानी..
मोहल्ले के लोग सफाई की नियमित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं
जिला मुख्यालय स्थित ताजूशाह तकिया वाली गली में निकासी के अभाव में नाले का पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी के भरने से गली में आवागमन मुश्किल हो जाता है, और घरों से बाहर निकलने में भी दिक्कत होती है। इस समस्या का सामना न सिर्फ आस-पास के निवासियों को, बल्कि इस गली से गुजरने वाले लोगों को भी करना पड़ता है।
मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई न होने के कारण पानी सड़क पर आ जाता है, और खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति अधिक खराब होती है। हालांकि, इस मुद्दे को नगर परिषद प्रशासन को बार-बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका है।
Comments are closed.