वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनिंदय मोंडल ने चूरू में शुरू की नियमित सेवाएं…
जीवन रेखा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ के अनुभवों का लाभ मिलेगा
4o
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनिंदय मोंडल ने पंखा रोड स्थित जीवन रेखा हार्ट एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मनोहर भाटिया ने बताया कि डॉ. मोंडल को 2000 से अधिक एंजियोप्लास्टी और हृदय रोगों के उपचार में व्यापक अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता से चूरू और आसपास के मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
हॉस्पिटल के डायरेक्टर महेश गोयनका ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत यहां हृदय स्टंटिंग, किडनी और हड्डी से संबंधित ऑपरेशन, डायलिसिस तथा दूरबीन द्वारा ऑपरेशन जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। डॉ. मोंडल की ओपीडी का समय सोमवार से शनिवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक और रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक रहेगा। जीवन रेखा परिवार ने डॉ. मोंडल का औपचारिक स्वागत किया।
Comments are closed.