जज के आदेश पर हेड कॉन्स्टेबल को सिखाई जा रही परेड और सैल्यूट…
कोर्ट में अनुचित आचरण पर नाराजगी, 7 दिन की विशेष ट्रेनिंग
जालोर जिला एवं सत्र न्यायालय के आदेश पर एसपी ज्ञान चंद्र यादव ने पुलिस लाइन के हेड कॉन्स्टेबल पूनमाराम को परेड और सैल्यूट की विशेष ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया है। 1 दिसंबर से शुरू हुई इस ट्रेनिंग में कोर्ट में उचित आचरण और व्यवहार भी सिखाया जा रहा है।
मामला 6 नवंबर का है, जब पूनमाराम एक प्रकरण में गवाही के लिए कोर्ट में उपस्थित हुए। गवाही के दौरान उनके व्यवहार और सैल्यूट करने के तरीके को अनुचित मानते हुए जज ने नाराजगी जताई। इसके बाद जज ने पाली रेंज आईजी को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की। आईजी ने 20 नवंबर को जालोर एसपी को निर्देश जारी किए, जिसके तहत ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई।
“सैल्यूट सही नहीं लगा”
हेड कॉन्स्टेबल पूनमाराम ने स्वीकार किया कि सैल्यूट को लेकर जज साहब को आपत्ति थी। एसपी द्वारा पुलिस लाइन के आरआई को सात दिन की ट्रेनिंग और 10 दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। इस घटना ने पुलिसकर्मियों के कोर्ट में आचरण और प्रशिक्षण की गंभीरता को रेखांकित किया है।
Comments are closed.