कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों का निरीक्षण…
10 से ज्यादा कोचिंग संचालकों को नोटिस, नियमों के पालन के निर्देश
शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। कलेक्टर रामावतार मीणा के निर्देश पर एसडीएम हवाईसिंह, आयुक्त मुकेश कुमार, पीएमओ और कोतवाली थानाधिकारी ने शहर में एक दर्जन से ज्यादा कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बेसमेंट में क्लास चलने और फायर सेफ्टी एक्ट का उल्लंघन पाए जाने पर 10 से ज्यादा कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किए गए। आयुक्त मुकेश कुमार ने सभी संचालकों को सुरक्षा मानकों के अनुसार कक्षाएं संचालित करने की सख्त हिदायत दी।
Comments are closed.