सशस्त्र सेवा झंडा दिवस पर जिले के ब्रांड एंबेसडर की नियुक्ति…

शिवकरण जानू को सैनिक कल्याण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया

सशस्त्र सेवा झंडा दिवस के मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया ने गीतांजलि ज्वैलर्स समूह के चेयरमैन शिवकरण जानू को जिले का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। उन्हें उनकी सामाजिक सेवा और सैनिक कल्याण में किए गए योगदान के लिए बैच लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सूबेदार रामनिवास डूडी, सूबेदार धर्मपाल सिंह, सुरेश मील, शौकत अली, योगेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

शिवकरण जानू का विशेष योगदान गौरव सेनानी रैलियों के सफल आयोजन, विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग और सैनिक सम्मान के उत्कृष्ट कार्यक्रमों के नियमित आयोजन में रहा है। उनके प्रयासों से झुंझुनूं में राजस्थान का पहला शौर्य उद्यान भी स्थापित हुआ।

Comments are closed.