राजसमंद में ट्रक हादसा: तीन मजदूरों की मौत, तीन घायल
राशन के कट्टों से भरा ट्रक 30 फीट गहरी खाई में गिरा, हादसे में गंभीर घायल लोग अस्पताल में भर्ती
राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को बड़ा हादसा हुआ। राशन के कट्टों से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर 30 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के केबिन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भगत तलाई के पास रात 12 बजे हुआ। घायलों को केलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एफसीआई गोदाम से चला था ट्रक
पुलिस के अनुसार, ट्रक एफसीआई गोदाम से गेहूं के कट्टे भरकर चारभुजा होते हुए केलवाड़ा जा रहा था। मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। कट्टों पर बैठे तीन मजदूर लालु मीणा, हिरा मीणा, और प्रकाश मीणा की दबकर मौत हो गई। घायलों में खेमराज मीणा, कालू मीणा, और प्रकाश मीणा शामिल हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Comments are closed.