एसओजी ने पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को दबोचा…
वरिष्ठ सहायक, टीचर और युवती गिरफ्तार, डमी कैंडिडेट से दिलाई गई थी परीक्षा
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बीकानेर जिला कलेक्टर ऑफिस का वरिष्ठ सहायक, एक सरकारी शिक्षक और एक युवती शामिल हैं। ये आरोपी ईओ-आरओ, वरिष्ठ अध्यापक और रीट पेपर लीक मामलों में वांटेड थे।
मुख्य आरोपी के सहयोगी और डमी कैंडिडेट्स से जुड़े मामले
गिरफ्तार आरोपियों में बीकानेर निवासी सूरजाराम जाट ने ईओ-आरओ परीक्षा के मास्टरमाइंड तुलछाराम कालेर की मदद से पेपर कैंडिडेट्स तक पहुंचाया। वहीं, बाड़मेर की विमला विश्नोई ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में अपनी जगह डमी कैंडिडेट्स को बैठाकर परीक्षा दिलाई थी। फलोदी निवासी विपलेश कुमार ने डमी कैंडिडेट की मदद से रीट पास कर सरकारी शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। एसओजी ने इन मामलों में अब तक 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Comments are closed.