फसल बीमा क्लेम जारी, लेकिन किसानों को राहत अधूरी…

लंबे इंतजार के बाद भी अधिकांश किसानों को क्लेम का लाभ नहीं

चूरू जिले के किसानों को रबी फसल 2023-24 के नुकसान पर 61 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम जारी किया गया है। हालांकि, यह राशि जरूरतमंद किसानों की समस्याओं को पूरी तरह हल करने में नाकाफी साबित हो रही है। जिले के 1.18 लाख से अधिक बीमित किसानों में से केवल 35,213 किसानों को क्लेम का लाभ दिया गया है। अब तक 54.54 करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा हो चुके हैं, जबकि 6.46 करोड़ रुपये का वितरण अभी शेष है।

किसानों और सरकार की ओर से दी गई कुल 76.51 करोड़ रुपये की प्रीमियम राशि के मुकाबले, बीमा कंपनी ने 61 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी किया, जिससे कंपनी को 15.51 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पीसी बुनकर ने बताया कि बाकी किसानों को जल्द ही क्लेम की राशि दी जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, जिले में 100% फसल खराब होने पर किसानों को 1134 करोड़ रुपये का क्लेम मिलना चाहिए था, लेकिन वर्तमान आंकड़े किसानों के लिए राहत से अधिक निराशा लेकर आए हैं।

Comments are closed.